Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Sunday, 19th April, 2026 04:08 PM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
भारतीय जनता पार्टी में आशा गोयल, गगन गोयल की हुई एंट्री

भारतीय जनता पार्टी में आशा गोयल, गगन गोयल की हुई एंट्री

प्रकाशित: 04 Oct 2025, 07:16 AM

भारतीय जनता पार्टी में आशा गोयल, गगन गोयल की हुई एंट्री

-संगठन के लिए मजबूती से काम करने की कही बात

-आशा गगन गोयल ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

गुरुग्राम राजू चित्रा खबर हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी में आशा गोयल एवं गगन गोयल की एंट्री हो गई है। उन्हें भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्व प्रिय त्यागी ने पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल किया।
बता दें कि नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से आशा गगन गोयल नाराज हो गए थे। चुनाव के दौरान ही वरिष्ठ नेताओं, मेयर राजरानी मल्होत्रा व अन्य नेताओं के आग्रह पर भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया। उनकी जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के उन्हें आश्वस्त किया था कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। अब गोयल दंपत्ति को पार्टी में शामिल कर लिया गया है। आशा गगन गोयल ने भाजपा में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर संगठन की और अधिक मजबूती के लिए वे काम करेंगें। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से पहले की तरह आगे भी काम करते हुए जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगें।
आशा गगन गोयल ने कहा कि गुरुवार को हरियाणा की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की है, यह प्रदेश की हर महिला, हर परिवार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं के सम्मान की सिर्फ बात नहीं की, बल्कि सम्मान दिया है। जो घोषणा पत्र में शामिल किया गया, उसे धरातल पर उतारा जा रहा है।