Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Saturday, 6th December, 2025 08:35 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
विधायक तेजपाल तंवर व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने बच्चों के साथ देखी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म

विधायक तेजपाल तंवर व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने बच्चों के साथ देखी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म

प्रकाशित: 04 Oct 2025, 11:58 PM

विधायक तेजपाल तंवर व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने बच्चों के साथ देखी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म

गुरुग्राम खबर हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में पूरे गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यक्रम के संयोजक व बादशाहपुर मंडल के अध्यक्ष धनेश यादव व उनकी टीम द्वारा एलान टॉवर में फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया, जिसमें सरकारी विद्यालय के बच्चों फिल्म को देखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सोहना विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव शामिल हुए।
विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि यह फिल्म जो स्वामी विवेकानंद के उस विचार से प्रेरित है, वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं। यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक शिक्षा है, जो बच्चों और युवाओं को नैतिक मूल्यों, सेवा, करुणा और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करती है। इस फिल्म से उन्हें यह समझने का अवसर मिलेगा कि सच्चा विद्यार्थी और नागरिक वही है, जो समाज के लिए कुछ करने की भावना रखता है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में नैतिक जागरूकता, सेवा भावनाए और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देना है। है। चलो जीते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाल्यकाल की परिस्थितियों पर आधारित एक आदर्श फिल्म है। यह फिल्म स्वामी विवेकानंद के विचार ही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं, से प्रेरित है और यह पीएम मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करती है। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष उनकी प्रेरक यात्रा और उनके जीवन से जुड़ी कुछ प्रेरणादायक झलकियां हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करना और प्रधानमंत्री जी के जीवन से सीख लेने का संदेश देना था।
इस अवसर पर बादशाहपुर मंडल के अध्यक्ष धनेश यादव, महामंत्री सुमंत यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण सैनी, सचिव प्रमोद त्यागी आदि की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।