Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Saturday, 6th June, 2026 02:44 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
महिला एवं बाल विकास विभाग ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव।

प्रकाशित: 29 Jul 2025, 12:53 PM

महिला एवं बाल विकास विभाग ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव।
कालोनी शिवनगर U1 गुरुग्राम में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती मुनेश की अगुवाई में महिलाओं के साथ हर्षोल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ तीज महोत्सव मनाया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी डॉक्टर सिमरन महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी-2 श्रीमती अनुपमा व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुप्रिया उपस्थिति रही इस कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम लता द्वारा किया गया।वह सभी जिले की सभी सुपरवाइजर पूजा ,निशा, सुनीता ,किरण ,अंजू ,सुलेखा आदि भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। उन्होंने सभी को तीज की शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में झूला झूलने की पारंपरिक व्यवस्था की गई। तीज पर महिलाएं परंपरागत परिधान में नजर आई। रंग-बिरंगे लहंगे साड़ियां आभूषणों से सजी हुई रही। महिलाओं के लिए काफी सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। यह तीज महोत्सव नारी शक्ति संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण लग रही थी।