हरियाणा में जब भी सत्ता परिवर्तन होगा प्रदेश में इनैलो की सरकार आएगी : अभय चौटाला बोले : इनैलो भाजपा की करतूतों का पर्दाफाश करने में लगी और कांग्रेस पर्दा डालने में
प्रकाशित: 30 Jul 2025, 02:55 PMहरियाणा में जब भी सत्ता परिवर्तन होगा प्रदेश में इनैलो की सरकार आएगी : अभय चौटाला
बोले : इनैलो भाजपा की करतूतों का पर्दाफाश करने में लगी और कांग्रेस पर्दा डालने में
नवीन मल्होत्रा
कैथल, 29 जुलाई
इनैलो की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इनैलो राष्ट्रीयाध्यक्ष अभय ङ्क्षसह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस कुशासन को देखने के साथ भाजपा की लूटखसूट की राजनीति से तंग आ चुकी है। हरियाणा में फिर से सत्ता परिवर्तन हो और ताऊ देवी लाल के सपनों का हरियाणा बन सके। सत्ता परिवर्तन का शंखनाद 25 सितंबर को रोहतक की पावन भूमि से ताऊ देवी लाल जयंती
के सम्मान दिवस पर प्रदेशस्तरीय रैली में आगाज होगा। लाखों की संख्या में कार्यकत्र्ता व आमजनमानस रोहतक जयंती समारोह में पहुंचकर भाजपा को सत्ता से खदेडऩे का काम करते हुए हरियाणा में इनैलो की सरकार बनाने की नींव रखेगी। इनैलो नेता अभय चौटाला आज आरकेएम फार्म में कैथल जिला की मेजबानी में राष्ट्रीय व राज्यस्तीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उमड़ी भारी भीड़ से गद्गद् नजर आए अभय चौटाला ने खुले तौर पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के कुशल नेतृत्व की सराहना की और खाने पीने की व्यवस्था पर इनैलो टीम को बधाई दी। इनैलो नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हरियाणा में सरकार बदलने का फैसला कर लिया था, लेकिन कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में कई दलों को शामिल नहीं किया और भाजपा की सरकार बनाने में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस किसी भी सूरत में विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है अपितु भाजपा के काले कारनामों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। सही मायनो में इनैलो हर मोर्चा पर भाजपा की करतूतों का विधानसभा से लेकर सडक़ों तक प्रदर्शन व आंदोलनों के माध्यम से पर्दाफाश करने का काम कर रही है। जनता की आवाज को इनैलो बुलंदी से उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्वास के लायक पार्टी नहीं है और कांग्रेस की दोगली नीति के कारण भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना डर है कि कही भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा उन्हें जेल में ना डाल दे, इसलिए अंदर खाते भाजपा से मिलकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर पर्दा डालने का काम कर रहे है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में मौजूदा सरकार को उसकी नाकामी का करारा जवाब देगी। उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इनेलो के साथ जुड़ें और इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने में योगदान दें। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने मौजूदा हरियाणा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार सिर्फ सत्ता की कुर्सी बचाने में व्यस्त है और आम जनता के मुद्दों की तरफ़ उसका कोई ध्यान नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल झूठे वादे किए जा रहे हैं। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून नहीं बना रही और किसान आज भी परेशान हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति बदहाल है। उन्होंने पानी, बिजली और सडक़ों की बदहाल व्यवस्था को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। मंच संचालन राजा राम माजरा ने किया। बैठक को इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, उमेद ङ्क्षसह लौहान, सुनैना चौटाला, इनैलो विधायक अर्जुन चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, मुख्य महासचिव प्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, शीला राठी, जसबीर ढिल्लों, उर्मिला हुड्डा ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर नक्षतर ङ्क्षसह मल्हान, शशी वालिया एडवोकेट, रेखा राणा घरौंडा, अमनदीप माजरा, जसमेर तितरम पप्पू, मन्नू कैलरम, जाट शिक्षा समिति के सचिव रशमी ढुल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष बलकार नैन, रामप्रकाश गोगी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम सुल्तानिया, प्रवीण चौधरी, सतीश गर्ग, ऋषि राज राणा, सोनू वर्मा राजौंद, राममेहर खुराना, प्रदीप ङ्क्षसह मारसहित भारी संख्या में इनैलो पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन
राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मंचासीन इनैलो नेता अभय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा।
फोटो कैप्शन
राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित कार्यकत्र्ता।
